लाइफ स्टाइल

जब जैकी श्रॉफ को पहनना पड़ा था गर्लफ्रेंड का अंडरवेयर, तो क्या बोले?

जब जैकी श्रॉफ को पहनना पड़ा था गर्लफ्रेंड का अंडरवेयर, तो क्या बोले?
x

बॉलीवुड के 'भिड़ू' जैकी श्रॉफ का आज (1 फरवरी) बर्थडे है। जैकी श्रॉफ ने अपनी फिल्मों से लंबे वक्त तक दर्शकों का मनोरंजन किया है। आज लोगों के दिलों में उनके लिए खास जगह है। यह मुकाम हासिल करने के लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है। जैकी श्रॉफ को लोग इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि वह दिल के साफ हैं और बिंदास बोलते हैं। जैकी श्रॉफ इंटरव्यूज में अपनी जिंदगी से जुड़े कई मजेदार किस्से सुनाते रहते हैं। ऐसा ही एक किस्सा उन्होंने अपने एक फोटोशूट के बारे में सुनाया था। जैकी श्रॉफ ने बताया था एक बार उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड की बिकिनी मांगनी पड़ी थी।

'गरीब' जैकी श्रॉफ के पास नहीं था स्विम सूट

जैकी श्रॉफ ने कई दशक फिल्म इंडस्ट्री को दिए। करियर की शुरुआत में उन्होंने काफी स्ट्रगल किया है। उन्होंने बताया था कि 1980 के एक मैगजीन फोटोशूट के लिए अपनी गर्लफ्रेंड का अंडरवेयर मांगना पड़ा था। जैकी श्रॉफ ने बताया था, मैं तीन बत्ती चॉल का गरीब था। मेरे पास स्वीमिंग ट्रंक नहीं था। मुझे एक फोटोशूट के लिए इसकी जरूरत थी। मुझे आयशा ने अपनी टू-पीस बिकिनी से अंडरवेयर मांगना पड़ा था। उस वक्त आयशा मेरी गर्लफ्रेंड थी। यह मुझे एकदम फिट हुआ था। मुझे इसमें कोई शरम नहीं बल्कि गर्व है।

शेयर किया था कृष्णा के साथ कोलाज


अब जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ की बिकिनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक बार जैकी अपनी और कृष्णा की तस्वीर का कोलाज बनाकर भी पोस्ट कर चुके हैं। इसमें वह स्वीमिंग पूल के किनारे लेटे थे। इंट्रेस्टिंग बात है कि कृष्णा भी सेम पोज में थीं।

Next Story