लाइफ स्टाइल

VIDEO : सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री की गुटबाजी की खोली पोल, बोले- 'यहां भी हो सकता है सुसाइड'

Arun Mishra
19 Jun 2020 7:21 AM GMT
VIDEO : सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री की गुटबाजी की खोली पोल, बोले- यहां भी हो सकता है सुसाइड
x
सोनू निगम ने नाम लिए बैगर म्यूजिक कंपनियों और एक अभिनेता पर भी निशाना साधा है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और गुटबाजी को लेकर नई बहस छिड़ गई है। अब सोनू निगम ने अपना एक वीडियो साझा कर कहा है कि अगर जल्द ही म्यूजिक इंडस्ट्री में भी गुटबाजी खत्म नहीं हुई तो संभव है कि यहां भी आत्महत्या की खबर सुनाई दे। यही नहीं सोनू निगम ने नाम लिए बैगर म्यूजिक कंपनियों और एक अभिनेता पर भी निशाना साधा है।

सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर हाल में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री में म्यूजिक माफिया की बात की है। सोनू का कहना है कि यह म्यूजिक माफिया नए और टैलंटेड सिंगर्स की तरक्की में रोड़े अटकाता है। सोनू ने कहा कि कई बड़े म्यूजिक डायरेक्टर्स और सिंगर्स से काम छीन लिया गया क्योंकि कुछ बड़े ऐक्टर्स ने उन्हें काम दिए जाने से रोका था। सोनू ने कहा कि यह म्यूजिक माफिया फिल्मों से बहुत बड़ा है।

देखें, सोनू का पूरा वीडियो:



सोनू ने यह भी कहा कि उन्होंने कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था लेकिन आज के माहौल में नए सिंगर्स के साथ कंपोजर, राइटर और प्रड्यूसर काम करना चाहता है लेकिन एकदम से म्यूजिक कंपनी उसके साथ काम करने से मना कर देती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद यह सब झेला है लेकिन अब माहौल और ज्यादा खराब हो चुका है।

सोनू ने बॉलिवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर यह सब नहीं रोका गया तो कोई बड़ी बात नहीं है कि जल्द ही संगीत की दुनिया में भी सुइसाइड जैसे मामले सामने आने लगें। सोनू ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भी बेहद दुख जताया है।

Next Story