गोवा

LIVE : प्रमोद सावंत गोवा के नए मुख्यमंत्री दो डिप्टी सीएम भी चुने गए, आज रात 11 बजे होगा शपथ ग्रहण!

Special Coverage News
18 March 2019 1:53 PM GMT
LIVE : प्रमोद सावंत गोवा के नए मुख्यमंत्री दो डिप्टी सीएम भी चुने गए, आज रात 11 बजे होगा शपथ ग्रहण!
x
महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के सुदिन धवलीकर और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विजय सरदेसाई दोनों डिप्टी सीएम बनेंगे?

गोवा : मनोहर पर्रिकर के अंतिम संस्कार के एक घंटे के भीतर ही विधायक दल की बैठक में राज्य का अगला मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को चुना गया। शपथ ग्रहण रात 9 बजे होगा। बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद थे। महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के सुदिन धवलीकर और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक विजय सरदेसाई दोनों डिप्टी सीएम बनेंगे।

विधायक दल की बैठक में शाह और नितिन गडकरी मौजूद थे। महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के विधायक सुदीन धवलीकर ने भी सीएम बनने की इच्छा जताई थी। हालांकि, विधायकों की राय जानने के बाद गोवा में मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम का फॉर्मूला लागू किया गया और सावंत को सीएम बनाया गया।

प्रमोद सावंत उत्तरी गोवा स्थित सैनक्वलिम विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह पेशे से एक आयुर्वेद चिकित्सक हैं। सावंत की गिनती पर्रिकर के करीबियों में होती थी। प्रमोद सावंत करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 3.66 करोड़ की संपत्ति है। हालांकि, सादगी के मामले में सावंत पार्रिकर से अलग हैं। पर्रिकर के पास एक इनोवा कार थी और स्कूटर था। वहीं सावंत के पास 5 कारें हैं।

40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में इस वक्त 36 विधायक हैं। भाजपा विधायक फ्रांसिस डिसूजा का पिछले महीने निधन हो गया था, जबकि कांग्रेस के 2 विधायकों ने पिछले साल इस्तीफा दे दिया था।

गोवा सूचना विभाग ने जानकारी देते हुआ बताया है कि गोवा के नये मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आज 11 बजे आयोजित किया जाएगा।

Next Story