गुजरात

शादी की रस्मों के दौरान दुल्हन की अचानक हुई मौत, फिर घरवालों ने छोटी बहन से करवाई दूल्हे की शादी

Arun Mishra
27 Feb 2023 9:18 AM GMT
शादी की रस्मों के दौरान दुल्हन की अचानक हुई मौत, फिर घरवालों ने छोटी बहन से करवाई दूल्हे की शादी
x
शादी के बाद किया गया दुल्हन का अंतिम संस्कार

Gujarat Bride Death: गुजरात से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन की शादी के रस्मों के दौरान अचानक से मौत हो गई। दुल्हन की मौत के बाद शादी के घर में मातम छा गया। हालांकि, इसके बाद परिवार के लोगों ने दूल्हे की शादी दुल्हन की छोटी बहन से करवा दी। दिल दहला देने वाली यह घटना गुजरात के भावनगर जिले से सामने आई है। भावनगर जिले के सुभाष नगर इलाके में शादी की रस्म निभाते समय अचानक दुल्हन को हार्ट अटैक औया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

भावनगर में भगवानेश्वर महादेव मंदिर के सामने स्थित मैरिज हॉल में जिनाभाई राठौर नाम के शख्स की बेटी हेतल की शादी थी। हेतल की बारात नारी गांव के रहने वाले राणाभाई बुटाभाई अलगोटार के बेटे विशाल से होने वाली थी। शादी की सारी रस्में निभाई जा रही थीं। इस दौरान दुल्हन को अचानक हार्ट अटैक आ गया। हार्ट अटैक आने से दुल्हन जमीन पर गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुल्हन की मौत की खबर जैसे ही फैली, शादी की खुशी गम में बदल गई। चारों तरफ रोने-चिल्लाने की आवाज आने लगी।

शादी के बाद किया गया दुल्हन का अंतिम संस्कार

रिपोर्ट के अनुसार, शादी की रस्म निभाते समय अचानक हेतल को चक्कर आया। इसके बाद वह बेहोश होकर नीचे गिर गई। इसके बाद हेतल को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने हेतल को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि हेतल की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई। एक तरफ दुल्हन की लाश पड़ी थी, दूसरी तरफ दूल्हे की बारात। इसके बाद परिवार के लोगों ने दूल्हे के पक्ष के लोगों के सामने दुल्हन की छोटी बहन से शादी का प्रस्ताव रखा। आम सहमति के बाद दुल्हन की छोटी बहन से दूल्हे की शादी करवाई गई। शादी समाप्त होने तक हेतल का शरीर कोल्ड स्टोरेज में रखा गया था। शादी के बाद दुल्हन का अंतिम संस्कार किया गया।


Next Story