गुजरात

बंद कमरे में दूसरी महिला के साथ गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एंव पूर्व केंद्रीय मंत्री को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, देखें वीडियो

Shiv Kumar Mishra
1 Jun 2022 3:17 PM GMT
बंद कमरे में दूसरी महिला के साथ गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एंव पूर्व केंद्रीय मंत्री को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, देखें वीडियो
x
वीडियो में पटेल गुजराती में कुछ कहते हुए थप्पड़ मारती नजर आ रहे हैं, जबकि लड़की अपना मुंह छिपा रही है।

गुजरात कांग्रेस (Gujarat Congress) के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रह चुके भरत सिंह सोलंकी (Bharat Singh Solanki) को उनकी पत्नी ने दूसरी महिला के साथ पकड़ा। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री का यह वीडियो उनकी पत्नी रेशमा पटेल ने बनाया है। जिसमें वह एक अन्य महिला के साथ नजर आ रहे हैं।

रेशमा पटेल ने एक बार फिर भरत सिंह सोलंकी पर दूसरी महिला से संबंध रखने का आरोप लगाया है। दोनों पति-पत्नी के बीच कानूनी लड़ाई भी चल रही है। लेकिन रेशमा पटेल का कहना है कि वह किसी भी हाल में तलाक नहीं लेंगी। वीडियो में देख सकते हैं कि रेशमा पटेल बंगले पर पहुंची थीं। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा खुलते ही उसके पति भरत सिंह सोलंकी एक महिला के साथ थे।

दूसरी महिला को पति के साथ देख रेशमा पटेल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने उसे कई बार थप्पड़ मारे। वीडियो में पटेल गुजराती में कुछ कहते हुए थप्पड़ मारती नजर आ रहे हैं, जबकि लड़की अपना मुंह छिपा रही है। जब रेशमा पटेल ने अपने पति से पूछा कि यह युवती कौन है। तो उन्होंने कहा कि मैं हूं कन्हैया, मैं हजारों रखूंगा, तुम्हारा क्या?

रेशमा ने आरोप लगया है कि उनके पति उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। आए दिन उनके साथ मारपीट करते थे। कई बार तो घर से बाहर भी निकाल दिया था। अपने राजनीतिक पकड़ की धमकी भी देते थे। जब बार-बार विवाद हो रहा था, तब घर ली इज्जत पर आंच न आए, इसलिए मैं विदेश चली गई। लेकिन जब कुछ दिन बाद वापस लौटी तो उम्मीद थी कि पति बदल गए होंगे लेकिन उन्होंने फिर मारपीट की और घर से निकाल दिया। बता दें कि भरत सिंह सोलंकी पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के बेटे हैं।

जानिये- कौन हैं भरत सिंह सोलंकी

भरत सिंह सोलंकी कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं और पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। वह दो बार गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वैसे भरत सिंह सोलंकी और रेशमा पटेल के बीच यह पहला विवाद नहीं है। दोनों पहले भी एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते रहे हैं। कुछ समय पहले रेशमा ने सोलंकी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह सोलंकी को किसी भी हाल में तलाक नहीं देंगी।

Next Story