गुजरात

शंकर सिंह बाघेला के पुत्र पूर्व विधायक महेंद्र वाघेला ने थामा कांग्रेस का हाथ

Shiv Kumar Mishra
28 Oct 2022 8:44 AM GMT
शंकर सिंह बाघेला के पुत्र पूर्व विधायक महेंद्र वाघेला ने थामा कांग्रेस का हाथ
x

गुजरात चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के पुत्र पूर्व विधायक महेंद्र वाघेला कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने सुबह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर से मुलाकात की थी और कांग्रेस में शामिल होने की बात कही थी।

गुजरात की राजनीति के बापू और पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला (Shankersinh Vaghela) एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी से टकराएंगे। कभी नरेंद्र मोदी के मित्र रहे शंकर सिंह वाघेला जल्द कांग्रेस में शामिल होंगे। शुक्रवार को पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला के बेटे और पूर्व विधायक महेंद्र सिंह कांग्रेस में वापसी की।

महेंद्र सिंह ने कांग्रेस में वापसी पर खुशी जताई। जब उनसे शंकर सिंह वाघेला को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे बड़े हैं। वे कांग्रेस में आएंगे या नहीं, इस सवाल का जवाब वे ही देंगे। महेंद्र सिंह ने कहा कि वे उनके पिता हैं और उनके साथ उनका आशीर्वाद है। 2007 के चुनाव में नरेंद्र मोदी तब मुख्यमंत्री थे तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की कमान शंकर सिंह वाघेला के हाथों में थी।

महेंद्र सिंह के पार्टी में लौटाने के मौके पर गुजरात प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख जगदीश ठाकोर और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा मौजूद रहे। महेंद्र सिंह कांग्रेस के टिकट पर 2012 में बयाड से चुनाव जीते थे, हालांकि जुलाई 2018 में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। महेंद्र सिंह का बीजेपी से जल्द ही मोहभंग हो गया था और उन्होंने अक्टूबर, 2018 में ही भाजपा को छोड़ दिया था।

राजनीतिक हलकों में ऐसी अटकलें हैं कि पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला भी कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि अगर गांधी परिवार से मुझे बुलाया गया तो मैं जाऊंगा और फिर शामिल होऊंगा। शंकर सिंह वाघेला गुजरात में कांग्रेस को मुख्य विपक्ष बता चुके हैं।


Next Story