गुजरात

Gujarat Elections: BJP का घोषणापत्र जारी: 5 साल में 20 लाख नौकरियां, छात्राओं को मुफ्त में इलेक्ट्रिक स्कूटी, कर्ज माफी और फ्री बिजली

Arun Mishra
26 Nov 2022 6:41 AM GMT
Gujarat Elections: BJP का घोषणापत्र जारी: 5 साल में 20 लाख नौकरियां, छात्राओं को मुफ्त में इलेक्ट्रिक स्कूटी, कर्ज माफी और फ्री बिजली
x
भाजपा ने गुजरात चुनाव के लिए शनिवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

Gujrat Elections BJP releases manifesto : भाजपा ने गुजरात चुनाव के लिए शनिवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें 5 साल में 20 लाख नौकरियां देने की बात कही गई। इसके अलावा, छात्राओं को मुफ्त में इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा किया गया है।

इसके अलावा उसने गुजरात कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर कोष के तहत 10,000 करोड़ रुपये, सिंचाई नेटवर्क का विस्तार करने के लिए 25,000 करोड़ रुपये का निवेश करने का वादा किया है। इसके अलावा बीजेपी ने कहा कि अगर वे दोराबा सरकार बनाते हैं तो वे 500 करोड़ के अतिरिक्त बजे से गौशालाओं को मजबूत करेंगे, 1000 अतिरिक्त मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा बीजेपी ने 2 सी फूड पार्क (दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में एक-एक) स्थापित करने, भारत का पहला ब्लू इकोनॉमी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने और मछली पकड़ने से संबंधित बुनियादी ढांचे मजबूत करने का भी वादा किया है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया गया। कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है। सीआर पाटिल ने कहा कि इस संकल्प पत्र को बनाने के लिए गुजरात के 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपनी राय दी है। उन्होंने बताया कि घोषणा पत्र तैयार करने के लिए गुजरात के लोगों से राय ली गई, इसके लिए एक व्हॉट्सऐप नंबर भी जारी किया गया था। इसके अलावा कॉलेज के बच्चों से संपर्क किया गया। गुजरात के सभी अलग-अलग जगहों और अंचलों के किसान, शहर के लोगों की राय ली गई।

भाजपा के वादे

1. गुजरात में 5 साल में 20 लाख रोजगार देंगे

2. दो सी फूड पार्क स्थापित करेंगे।

3. सिंचाई नेटवर्क के विस्तार के लिए 25 हजार करोड़

4. महिलाओं को 5 सालों में एक लाख रोजगार देंगे

5. UCC कमेटी की सिफारिशों को लागू करेंगे।

पाटिल ने कहा कि घोषणा पत्र तैयार करने के लिए गुजरात के एक करोड़ से ज्यादा लोगों से राय ली गई, इसके लिए एक वॉट्सऐप नंबर भी जारी किया गया था। युवाओं से भी संपर्क किया गया। इससे पहले कांग्रेस भी अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलने का वादा भी किया है।

10 लाख नौकरियां, कर्ज माफी और फ्री बिजली

कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए अहमदाबाद में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इसमें 10 लाख सरकारी नौकरियां, किसानों की कर्ज माफी और हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने का वादा किया। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में भारी-भरकम दावे किए, लेकिन इसमें वादों से ज्यादा विवादों की छाया नजर आ रही है।

Next Story