हरियाणा

LIVE : विधायक दल के नेता चुने गए मनोहर लाल खट्टर, दिवाली के दिन ले सकते हैं शपथ

Special Coverage News
26 Oct 2019 1:00 PM IST
LIVE : विधायक दल के नेता चुने गए मनोहर लाल खट्टर, दिवाली के दिन ले सकते हैं शपथ
x
राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करने बीजेपी के साथ जेजेपी के नेता भी जाएंगे.

हरियाणा : बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों की शनिवार को चंडीगढ़ में बैठक हुई, जिसमें मनोहर लाल खट्टर को विधायक दल का नेता चुना गया. वह राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. पार्टी सूत्रों का कहना है कि वह दिवाली के दिन मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. दिवाली के बाद नए मंत्रिमंडल का गठन होगा. दुष्यंत चौटाला को पहले ही जननायक जनता पार्टी के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. बीजेपी और जेजेपी में तय हुए फॉर्मूले के मुताबिक सीएम बीजेपी, डिप्टी सीएम जेजेपी से होगा.



राज्यपाल से मिलने जेजेपी भी जाएगी साथ

अनिल विज ने कहा कि राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करने बीजेपी के साथ जेजेपी के नेता भी जाएंगे.

कांडा को सरकार में शामिल करने का सवाल नहीं

विवादित विधायक गोपाल कांडा के समर्थन से जुड़े सवाल सवाल के जवाब में कहा कि कांडा को सरकार में शामिल करने का सवाल नहीं है, न ही हम उनका समर्थन ले रहे.


Next Story