
हरियाणा
गोपाल कांडा का बड़ा बयान, कहा- बिना शर्त BJP को समर्थन देंगे, हमारी कोई मांग नहीं
Special Coverage News
25 Oct 2019 11:55 AM IST

x
मैं और परिवार शुरू से RSS से जुड़े हैं. हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हैं?
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं. इस चुनाव में हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) के उम्मीदवार गोपाल कांडा ने सिरसा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है. वहीं अब गोपाल कांडा भारतीय जनता पार्टी (BJP) को समर्थन दे रहे हैं. गोपाल कांडा ने आज तक से कहा, 'हम बिना शर्त समर्थन दे रहे हैं. हम चाहते हैं कि प्रदेश में जो अच्छी सरकार चल रही थी, वो चले.'
कांडा ने कहा, 'मेरी सभी बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात हुई. मंत्री पद के सवाल पर हमने बिना शर्त समर्थन देने की बात कही. हमारी कोई मांग नहीं है. मैं और परिवार शुरू से RSS से जुड़े हैं. हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हैं.'
Next Story




