हरियाणा

हरियाणा में कांग्रेस नेता विकास चौधरी की दिनदहाड़े हत्या, गोलियों से भूना!

Special Coverage News
27 Jun 2019 10:58 AM IST
हरियाणा में कांग्रेस नेता विकास चौधरी की दिनदहाड़े हत्या, गोलियों से भूना!
x
हमलावरों ने विकास चौधरी को 8 से 10 गोलियां मारी. विकास को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

हरियाणा के फरीदाबाद में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है. सेक्टर-9 में हमलावरों ने विकास चौधरी को 8 से 10 गोलियां मारी. विकास को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मौके से 12 खोखे बरामद हुए हैं.

दिनदाहड़े हुई इस हत्या के बाद फरीदाबाद पुलिस हरकत में आ गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विकास चौधरी पर दो हमलावरों ने फायरिंग की है. फायरिंग उस वक्त हुई, जब विकास अपनी गाड़ी से जिम जा रहे थे. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही हमलावरों की तलाश में लग जुट गई है.

Next Story