हरियाणा

गुरुमीत रामरहीम को एक साल मे तीसरी बार फिर 40 दिन की पैरोल पर आएगा बाहर जानें.

Desk Editor
14 Oct 2022 1:24 PM GMT
गुरुमीत रामरहीम को एक साल मे तीसरी बार फिर 40 दिन की  पैरोल पर आएगा बाहर जानें.
x

महिला के साथ बलात्कार किए जाने के मामले को लेकर जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की दिवाली इस बार जेल से बाहर मनने का मुकम्मल इंतजाम हो गया है। राम रहीम की 40 दिन की पैरोल की मंजूरी हो गई है। पैरोल के दौरान डेरा सच्चा सौदा प्रमुख उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत स्थित आश्रम में निवास करेगा।

शुक्रवार को हरियाणा में आदमपुर विधानसभा सीट के लिए होने जा रहे उपचुनाव एवं राज्य पंचायत चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के जेल से बाहर आने का पक्का इंतजाम हो गया है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 40 दिन की पैरोल मंजूर कर ली गई है। पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद डेरा मुखी जनपद बागपत के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रहेंगे।

हालांकि राजस्थान के आश्रम में जाने का विकल्प भी राम रहीम के सामने खुला है, लेकिन सरकार इसके लिए राजी नहीं हुई है। इससे पहले वर्ष 2022 के फरवरी महीने तथा जून माह में भी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पैरोल हासिल हुई थी। इस तरह से अभी तक डेरा मुखी 51 दिन की छुट्टी जेल से बाहर काट चुका है। पैरोल की मंजूरी के बाद डेरा मुखी के जेल से बाहर दिवाली मनाने का इंतजाम हो गया है।

Next Story