गुरुग्राम

भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का कोरोना से निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Arun Mishra
30 Nov 2020 7:19 AM GMT
भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी का कोरोना से निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
x
किरण महेश्वरी राजस्थान की राजसमंद विधानसभा सीट से विधायक थीं

गुरुग्राम : राजस्थान से भारतीय जनता पार्टी की विधायक किरण महेश्वरी का निधन हो गया है। किरण महेश्वरी राजस्थान की राजसमंद विधानसभा सीट से विधायक थीं और कोरोना से संक्रमित होने के बाद उनका उपचार गुरुग्राम के मेदांत अस्पताल में चल रहा था। किरण महेश्वरी का पिछले 21 दिन से मेदांता अस्पताल में उपचार चल रहा था लेकिन संक्रमण से वे उबर नहीं पाईं और उनका निधन हो गया।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'किरण माहेश्वरी जी के असामयिक निधन से पीड़ा हुई। सांसद, विधायक या राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने राज्य की प्रगति की दिशा में काम करने और गरीबों को हाशिए पर से उठाने के लिए कई प्रयास किए। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति।'

बीजेपी विधायक किरण माहेश्वरी के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने शोक व्यक्त किया है। ओम बिरला ने ट्वीट कर कहा, राजसमंद (राजस्थान) से विधायक बहन किरण माहेश्वरी जी का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और हितों को संरक्षित करने के लिए समर्पित किया। मेरे लिए उनका निधन व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।


असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।"

Next Story