हिसार

जेई ने महिला की छेडछाड ,पुलिसिया कार्यवाही न होने से नाराज ग्रमीणो बिजली घर मे जडा ताला

Desk Editor
10 Sep 2022 7:06 AM GMT
जेई ने महिला की छेडछाड ,पुलिसिया कार्यवाही न होने से नाराज ग्रमीणो बिजली घर मे जडा ताला
x

जिले के हांसी उपमंडल के गांव उमरा में बिजली जेई से मारपीट का मामला गहरा गया है। जेई ने ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पहले ही पुलिस को शिकायत दे रखी है, वहीं शुक्रवार को ग्रामीणों ने जेई पर महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बिजली घर को ताला जड़ दिया। उमरा की महिलाओं ने जेई पर छानबीन के दौरान घर में मौजूद इकलौती महिला का हाथ पकडऩे का आरोप लगाया। इसके बाद महिला ने उसे थप्पड़ मारा था। इस मामले में जेई पहले ही पुलिस को ग्रामीणों के खिलाफ शिकायत दी है। ग्रामीणों ने बिजली घर को ताला जड़ते हुए जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि बिजली निगम के जेई व उनकी टीम गुरुवार को उमरा गांव में बिजली चोरी पकडऩे गई थी। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उस दौरान उसी दौरान जेई ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की। महिलाओं ने बिजली निगम के जेई पर आरोप लगाए कि जेई उमरा गांव में बिना मीटर लगे एक घर में गया था। वहां केवल एक महिला मौजूद थीं, जेई ने महिला को कहा कि में आपका मीटर फ्री में लगा दूंगा और आपको एक लाख रुपए भी दूंगा।

आरोप है कि इसके बाद महिला के साथ बदसलूकी की। जब महिला ने शोर मचाया तो पास के घर में एकत्रित हुई महिलाएं दौड़ कर बाहर आ गई। एक महिला ने बताया कि जेई ने उस महिला का हाथ पकड़ा और उस महिला ने जेई को थप्पड़ जड़ दिया। इसी के विरोधस्वरूप उमरा के ग्रामीण गांव के बिजली घर में पहुंचे और ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जेई के खिलाफ कार्यवाही की मांग की और वहीं धरने पर बैठ गए। बिजली घर पर तालाबंदी की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीण जेई पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं वहीं पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।

Next Story