हरियाणा

हरियाणा के भिवानी की खनन खदान में हुआ लैंडस्लाइड, दो की मौत, दस गाड़ियां दबी

हरियाणा के भिवानी की खनन खदान में हुआ लैंडस्लाइड, दो की मौत, दस गाड़ियां दबी
x

भिवानी के खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ खिसकने से बड़ा हादसा हो गया है। सूत्रों के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, उनके शव मलबे से निकाले गए हैं। मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मलबे में करीब 15-20 लोगों और 10 गाड़ियां दबी हैं। मौतों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हरियाणा पुलिस के अनुसार, दो लोगों के घायल होने की सूचना है।

हालांकि, हादसे की जानकारी मिलते ही हरियाणा के कृषि मंत्री जे.पी. दलाल भी मौके पर पहुंच गए। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है। मंत्री ने कहा कि मैं अभी मृतकों का सटीक आंकड़ा नहीं दे सकता। डॉक्टरों की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश करेंगे।


सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story