पानीपत

चार लोंगों की मौत से मची सनसनी

Shiv Kumar Mishra
30 March 2020 6:45 AM GMT
चार लोंगों की मौत से मची सनसनी
x
अंदर से कोई आवाज नहीं आई। पड़ोसियों ने नफे सिंह को सूचना दी।

पानीपत : हरियाणा के पानीपत में थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के राजनगर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह पति-पत्नी और उनके दो बच्चों के शव बेड पर पड़े मिले, वहीं पास में एक रिवाल्वर भी रखा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पूरे परिवार की हत्या की गई है या फिर यह आत्महत्या है, पुलिस गहन जांच-पड़ताल कर रही है। मौके पर तमाम पुलसि अधिकारी, और एफएसएल की टीम मौजूद है।

पुुलिस के मुताबिक मृतकों में राशन डिपो संचालक अनिल (31), उसकी पत्नी पूनम (29), बेटी प्राची (9) और पुत्र अंशु (5) शामिल हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। जींद के गांव मोखरी निवासी नफे सिंह पंडित परिवार के साथ पानीपत के राजनगर में बस गए थे। नफे का पुत्र अनिल पत्नी और बच्चों के साथ अलग घर में रहता था और राशन डिपो चलाता था। शनिवार की सुबह अनिल और उसके बच्चे बहुत देर तक घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों ने आवाज लगाई। अंदर से कोई आवाज नहीं आई। पड़ोसियों ने नफे सिंह को सूचना दी।

नफे सिंह अनिल के यहां पहुंचा तो अंदर का मंजर देखकर बेहोश हो गया। बेड पर अनिल, उसकी पत्नी और बच्चों के शव खून से लथपथ पड़े थे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। डीएसपी संदीप सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि अनिल और उसके परिवार की मौत के मामले की पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर गहन जांच कर रही है। शवों का पोस्टमार्टम फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर से करवाया जाएगा। अनिल के कमरे से एक रिवाल्वर बरामद हुआ है। उसकी जांच की जा रही है।

Next Story