
Corona Live Updates : देश कोरोना संकट अभी भी बरकरार, पिछले 24 घंटे में आए 40,134 नए मामले

Corona Live Updates: देश में लागातार 6 दिनों से कोरोना वायरस के नए मामले 40 हजार से ऊपर आ रहे हैं. केरल में अनियंत्रित स्थिति के चलते मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 40,134 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, वहीं बीते दिन 422 मरीजों की मौत हो गई, जबकि इस दौरान 36,946 लोग ठीक भी हुए.
स्वास्थ मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, नए आंकड़ों के बाद देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 3,16,95,958 हो गए हैं, वहीं 4,24,773 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है. देश में अब तक 3,08,57,467 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि भारत में अब तक 4,13,718 एक्टिव केस हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 1 अगस्त तक देशभर में 47 करोड़ 22 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 17 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद् (आई.सी.एम.आर) के अनुसार, अबतक 46 करोड़ 96 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 14 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस 1.30 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब आठवें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.




