
Corona Update कोरोना अपडेट : देश में पिछले 24 घंटे में 35 हजार से ज्यादा नए मामले, हुई 440 लोगों की मौत

कोरोना वायरस के नए मामलों में हर दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मंगलवार की तुलना में बुधवार को कोरोना के 10,012 हजार मामले बढ़कर आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 35,178 पॉजिटिव केस सामने आए हैं वहीं, 440 लोगों की मौत हो गई, जबकि मंगलवार को 37,169 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कोरोना की कुल संख्या 3,22,85, 857 हो गई है. बीते दिन के आंकड़ों के बाद देश में अब तक 4,32,519 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं अब तक कुल 3,14,85,923 डिस्चार्ज हो चुके हैं. देश में वर्तमान समय में कोरोना के कुल 3,67,415 केस सक्रिय हैं.
केरल में कोरोना संक्रमण के मंगलवार को 21,613 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 37 लाख 3 हजार 578 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. संक्रमण से 127 लोगों की मौत हुई है. राज्य में अभी तक कुल 18,870 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है. संक्रमण के नए मामलों में से 92 स्वास्थ्यकर्मी हैं, 92 राज्य के बाहर से आए हैं, संक्रमितों के संपर्क में आने से 20,248 लोग बीमार हुए हैं जबकि 1181 लोगों के संक्रमण का स्रोत ज्ञात नहीं है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 17 अगस्त तक देशभर में 56 करोड़ 6 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 55.05 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद् (आई.सी.एम.आर) के अनुसार, अबतक 49 करोड़ 84 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 17.97 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.




