Begin typing your search...

Health Tips: लिवर के लिए घातक हैं ये 5 चीजें, बचाकर खाइए स्वास्थ के लिए फायदा होगा

स्वस्थ्य जीवन के लिए, स्वस्थ्य आहार का होना बहुत जरूरी है। ऐसे ही एक स्वस्थ लिवर के लिए भी एक हेल्थी डाइट की जरूरत पड़ती है।

Health Tips: लिवर  के लिए घातक हैं ये 5 चीजें, बचाकर खाइए स्वास्थ के लिए फायदा होगा
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

Health Tips: स्वास्थ्य ही धन है। यह कहावत बिलकुल ही सटीक और प्रमाणिक है। कहते हैं एक स्वस्थ्य शरीर में एक स्वस्थ्य मस्तिष्क का वास होता है।

अगर आपको स्वस्थ रहना है तो आपको अपने लीवर को भी ठीक रखना होगा। लीवर आपके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। साथ ही यह शरीर का सबसे बड़ा डाइजेस्टिव ग्लैंड भी है। आजके समय में दिन प्रति दिन लिवर से जुड़ी समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह गलत खानपान की आदत है। ऑयली फूड, जंक फूड, फ़ास्ट फूड और फ्राइड फूड का ट्रेंड लीवर को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है। जिसकी वजह से लोगों को फैटी लीवर जैसी तमाम अन्य गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

लीवर को नुकसान पहुंचाने वाले खाद्य पदार्थ

शुगर: रिफाइंड युक्त शुगर का अधिक सेवन लीवर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके साथ ही ऐडेड शुगर युक्त ड्रिंक्स और खाद्य पदार्थ भी लीवर को नुकसान पहुंचा सकता है। सोडा, कैंडी, कुकीज इत्यादि में फ्रुक्टोज की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जिसकी वजह से लीवर के आसपास फैट जमा हो जाता है और व्यक्ति को लीवर से जुड़ी तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

रेड मीट: प्रोटीन से युक्त रेड मीट का सेवन करना और उसे पचाना लीवर के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है। रेड मीट में अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है। ऐसी परिस्थिति में लीवर के आसपास प्रोटीन जमा हो जाने के कारण फैटी लीवर जैसी अन्य लिवर से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रेड मीट ब्रेन और किडनी को भी प्रभावित करता है।

मैदा: मैदा का अत्यधिक सेवन और मैदा से बनी हुई चीजों का सेवन करने से लीवर खराब हो जाता है। मैदा से युक्त फूड और तेल से तले हुए मैदा के बने खाद्य पदार्थ लीवर को काफी प्रभावित करते हैं। पिज्जा, बर्गर, ब्रेड, पास्ता आदि खाद्य पदार्थ लीवर को काफी नुकसान पहुंचाते हैं।

नमक: अधिक मात्रा में ऐडेड साल्ट युक्त फूड और नमक का सेवन लीवर से जुड़ी बीमारियों के खतरे को बढ़ा देता है। इसलिए अपने रोजाना आहार में 2300 मिलीग्राम सोडियम से ज्यादा न लें। यदि किसी व्यक्ति को उच्च रक्तचाप की समस्या है, तो उसे 1500 मिलीग्राम से अधिक सोडियम उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है।

तले भुने हुए पदार्थ: तले भुने हुए खाद्य पदार्थ लीवर को कमजोर कर देते हैं और उसे नुकसान पहुंचाते हैं।इस फूड में सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। सैचुरेटेड फैट के अत्यधिक सेवन करने से लीवर के आसपास फैट जमा हो जाता है। जिसके कारण लीवर के प्रभावित होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। एक स्वस्थ लीवर के लिए फ्राइड फूड की जगह हेल्दी और न्यूट्रिशियस फूड्स का सेवन करना चाहिए।


Satyapal Singh Kaushik

About author
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।
Next Story