स्वास्थ्य

केंद्र ने दी बड़ी जानकारी, राज्यों के पास कितनी बची है कोरोना की वैक्सीन

सुजीत गुप्ता
20 Jun 2021 8:43 AM GMT
केंद्र ने दी बड़ी जानकारी, राज्यों के पास कितनी बची है कोरोना की वैक्सीन
x
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, तीन करोड़ से अधिक (3,06,34,638) कोरोना वैक्सीन की डोज अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं

कोरोना की दूसरी लहर अब धीरे-धीरे थमती नज़र आ रही है, तो हमेशा से विपक्ष वैक्सीन को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहे थे लेकिन अब केंद्र सरकार ने देश में जारी कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ी जानकारी दी है। केंद्र सरकार ने कहा है कि अगले तीन दिनों में देश के तमाम राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोना वैक्सीन की 24 लाख डोज मिलने वाली है।

रविवार को केंद्र सरकार ने इसकी जानकारी दी। केंद्र ने साथ ही यह भी बताया कि अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास वैक्सीन की 3 करोड़ से अधिक डोज बची हुई है। देश के तमाम राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, तीन करोड़ से अधिक (3,06,34,638) कोरोना वैक्सीन की डोज अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं जिन्हें लागाया जाना बाकी है। इसके अलावा 24,53,080 से अधिक वैक्सीन डोज पाइपलाइन में हैं और अगले 3 दिनों के भीतर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को ये उपलब्ध करा दी जाएंगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत सरकार (मुफ्त चैनल) और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 29.10 करोड़ (29,10,54,050) से अधिक वैक्सीन की डोज प्रदान की जा चुकी हैं। इसमें से कुल खपत 26,04,19,412 डोज (आज सुबह 8 बजे के आंकड़ों के अनुसार) की बर्बादी शामिल है।

Next Story