
डायरेक्टर अनुराग कश्यप की एक्स-वाइफ कल्कि कोचलिन ने की ये तस्वीर शेयर!

बेबी बंप के साथ छाईं कल्कि कोचलिन
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कल्कि कोचलिन अपने बॉयफ्रेंड के बच्चे की मां बनने वाली हैं और अपने इस पीरियड को वह खूब जमकर इंजॉय भी कर रही हैं। कल्कि इससे पहले भी बेबी बंप की कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं और इस बार उन्होंने एक मैगज़ीन Grazia के कवर पेज के लिए फोटोशूट कराया है।
काफी गॉरजस दिख रहीं कल्कि
लाइट क्रीम कलर की ड्रेस में नजर आ रहीं कल्कि इस फोटोशूट में काफी गॉरजस दिख रही हैं। बता दें कि कल्कि कोचलिन डायरेक्टर अनुराग कश्यप की एक्स-वाइफ हैं। कल्कि ने इस फोटोशूट की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
'खुद को रेप्रजेंट करना मेरा काम'
इस फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'खुद को रेप्रजेंट करना मेरा काम है और मेरे लिए मेरे काम को बोलने दें।'
वॉटर बर्थ के जरिए बच्चा पैदा करेंगी
पिछले दिनों कल्कि ने यह भी बताया कि वह वॉटर बर्थ के जरिए बच्चा पैदा करने का प्लान कर रही हैं। कल्कि इस साल के आखिर में गोवा जाएंगी और वहीं बच्चा पैदा करेंगी।
बच्चे का नाम भी सोच लिया है
कल्कि ने यह भी बताया कि उन्होंने और उनके बॉयफ्रेंड ने बच्चे का ऐसा नाम भी सोच लिया है जो बेटे या बेटी दोनों पर सूट करे।
वह मां बनने के खिलाफ थीं कभी
बता दें कि 6 साल पहले कल्कि जब अनुराग कश्यप की पत्नी थीं तो वह मां बनने के खिलाफ थीं लेकिन अब उन्हें परिवार की जरूरत महसूस हो रही है।




