- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
चुकंदर खाने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप, नियमित सेवन से बढ़ेगी उम्र
नई दिल्ली : चुकंदर खाने के फायदे आपको हैरान कर देंगे। अगर आप अपने रक्तचाप को नियंत्रण में रखना चाहते हैं तो आपको वैज्ञानिकों की सलाह मानकर रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस पीना चाहिए।
चुकंदर भारतीय भोजन थाली में सलाद के रूप में खाई जाने वाली सबसे स्वास्थ्यवर्धक सब्जियों में से एक है। शायद कम लोग ही जानते हैं कि चुकंदर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और फाइबर पाया जाता है, जो कि हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
गहरे लाल बैंगनी रंग का यह कंद प्रायः शरीर में खून बढ़ाने के गुण के कारण खाया जाता है। यही कारण है कि चुकंदर का सेवन शरीर से अनेक हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में बेहद लाभदायी है।
चुकंदर के फायदे जानकर आप भी इसे अपने भोजन का हिस्सा बनाने से नहीं बच पाएंगे। वैज्ञानिकों का अध्ययन के आधार पर कहना है कि सफेद और लाल चुकंदर भी रक्तचाप को कम करती है। इसकी वजह इसमें भरपूर मात्रा में पाया जाने वाला नाइट्रेट है।
यह एक ऐसा रसायन है जो पाचन तंत्र में पहुंच कर नाइट्रिक आक्साइड बन जाता है और रक्त प्रवाह को बढ़ाता है तथा रक्तचाप को कम रखता है। यह मासंपेशियों की आक्सीजन की जरूरत को भी कम कर देता है।
चुकंदर का सेवन नियमित रूप से करने पर शरीर में रक्त-संचार सुचारू रहता है। रक्त-संचार का सुचारू रहना शरीर के स्वस्थ बने रहने के लिए अति आवश्यक है। चुकंदर का सेवन दिमाग को भी तरोताजा रखता है, जिससे काम करने की क्षमता बढ़ती है।
चुकंदर में फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं, जो कि कैंसर कोशिकाओं को शरीर में बनने व बढ़ने से रोकने में सहायक होते हैं। चुकंदर का गाढ़ा लाल रंग भी इन्हीं की वजह से होता है।
लौह तत्व के अलावा चुकंदर में विटामिंस भी भरपूर पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से विटामिन ए, बी, बी 1, बी 2, बी 6 व विटामिन सी की पूर्ति सहज ही हो जाती है। चुकंदर में पाए जाने वाले अन्य खनिज तत्व जैसेकि पोटैशियम और मैग्नीज़ मांसपेशियों, हड्डियों, लिवर और किडनी के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।