- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
क्यों पुरुषों से ज़्यादा जीती हैं महिलाएं? चल गया पता ....!
शिव कुमार मिश्र
11 Jan 2018 5:23 PM GMT
x
आमतौर पर लोगों के बीच ये धारणा होती है कि महिलाएं कमज़ोर होती हैं. उन्हें जीने के लिए और जीवन में सभी काम करने के लिए पुरुषों की ज़रूरत होती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. हाल ही में हुई एक रिसर्च के मुताबिक ये पता चला है कि महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा ज़्यादा जीती हैं.
जी हां, इस रिसर्च में पाया गया कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक मजबूत हैं और अपने पुरुष समकक्षों के मुकाबले ज्यादा दिन जीवित रहती हैं. एक शोध में यह खुलासा हुआ है, जो अब तक की इस धारणा को चुनौती देता है कि महिलाएं कमजोर होती हैं.
निष्कर्ष यह भी दर्शाते हैं कि महिलाएं न सिर्फ आमतौर पर पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा समय तक जीवित रहती हैं, बल्कि खराब परिस्थितियों जैसे महामारी, अकाल में भी उनके जीवित रहने की संभावना ज्यादा होती है.
महिलाओं की जीवन प्रत्याशा इसलिए ज्यादा होती है क्योंकि प्रतिकूल परिस्थिति में नवजात बालकों की अपेक्षा नवजात बालकिाओं के जीवित रहने की संभावना ज्यादा होती है.
हालांकि, जब मृत्यु दर दोनों लिंगों के लिए ज्यादा थी, तब भी महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा औसतन छह महीने से लेकर लगभग चार साल तक ज्यादा जीवित रहती थी.
शोध में बताया गया है कि महिलाओं को यह लाभ ज्यादातर जैविक तथ्यों के चलते मिलता है, जैसे अनुवांशिकी या हार्मोन खासकर एस्ट्रोजेन, जो संक्रामक बीमारियों के खिलाफ शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है.
अमेरिका के डरहम में ड्यूक यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर वर्जीनिया जारुली के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने कहा, "हमारे परिणाम जीवित रहने में लिंग भिन्नता की पहेली में एक और अध्याय जोड़ते हैं."
नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज के जर्नल प्रोसिडिंग में प्रकाशित शोध की टीम ने मृत्यु दर आंकड़े का विश्लेषण किया था.
INPUT - IANS
Next Story