हिमाचल प्रदेश

Himachal Election Result : हिमाचल में CM पर मंथन जारी : 6 कांग्रेसी रेस में, प्रियंका ने मंगा ली दावेदारों की लिस्ट

Arun Mishra
9 Dec 2022 9:50 AM GMT
Himachal Election Result : हिमाचल में CM पर मंथन जारी : 6 कांग्रेसी रेस में, प्रियंका ने मंगा ली दावेदारों की लिस्ट
x
हिमाचल में कांग्रेस के CM चेहरे को लेकर पेंच फंस गया है।

हिमाचल में कांग्रेस के CM चेहरे को लेकर पेंच फंस गया है। अब तक हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू फ्रंट रनर थे। अब मुकेश अग्निहोत्री, राजेंद्र राणा ठाकुर, चंद्र कुमार और धनीराम शांडिल भी रेस में आ गए हैं।

CM चेहरे पर अंतिम फैसले को लेकर शिमला स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक दल की मीटिंग होगी। इसके लिए कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, ऑब्जर्वर भूपेश बघेल और भूपेंद्र हुड्डा आज सुबह शिमला पहुंचे थे। उधर, विवाद की आशंका के चलते प्रियंका गांधी ने पहले ही दावेदारों की लिस्ट मंगा ली थी। उन्होंने 8 प्वाइंट्स में जानकारी मांगी थी। हालांकि, इन प्वाइंट्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई।

कांग्रेस नेताओं के बड़े बयान

- कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा, "हमें बहुमत प्राप्त हुआ। निर्वाचित विधायकों को बुलाया है, और एक अनौपचारिक बैठक करके हम पार्टी आलाकमान को सूचित करेंगे। वही फैसला लेंगे।"

- छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल बोले, "हर कोई काम कर रहा था। पार्टी प्रमुख के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में यह पहली जीत है। हाईकमान जो भी फैसला करेगा वही फाइनल होगा।"

- प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह बोलीं- सोनिया गांधी ने बड़ी जिम्मेदारी दी थी। मैंने ईमानदारी से काम किया और परिणाम हमारे सामने है। इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के परिवार की उपेक्षा नहीं की जा सकती।

- वहीं CM फेस कहे जा रहे एसएस सुक्खु ने कहा- जिसे आलाकमान चाहेगा वह सीएम होगा। विधायकों के सुझावों पर चर्चा होती है, इसके बाद ही निर्णय होगा।

Next Story