हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh CM: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली मुख्यमंत्री पद की सरकार, उप-मुख्यमंत्री बने मुकेश अग्निहोत्री, राहुल-प्रियंका भी मौजूद

Arun Mishra
11 Dec 2022 8:50 AM GMT
Himachal Pradesh CM: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली मुख्यमंत्री पद की सरकार, उप-मुख्यमंत्री बने मुकेश अग्निहोत्री, राहुल-प्रियंका भी मौजूद
x
सुक्खू के शपथग्रहण समारोह में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राजीव शुक्ला, प्रतिभा सिंह समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे.

Sukhwinder Singh Sukhu Oath Ceremony: कांग्रेस के सीनियर नेता और चौथी बार विधायक बने सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री (सूबे के 15वें सीएम) बन गए। रविवार (11 दिसंबर, 2022) को शिमला के रिज मैदान में कार्यक्रम स्थल पर राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, जबकि मुकेश अग्निहोत्री उप-मुख्यमंत्री बने।

कांग्रेस के ये दिग्गज रहे मौजूद

सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथग्रहण समारोह में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राजीव शुक्ला, प्रतिभा सिंह समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहे.

शपथग्रहण में शामिल हुईं सुक्खू की मां

शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसार देवी शिमला के संजोली हेलीपैड पर पहुंची. यहां सुक्खू ने उनकी अगवानी की. उनकी मां ने कहा कि उनका बेटा एक सेवादार है और वह लोगों की सेवा करता रहेगा.

दरअसल, शनिवार को मुख्यमंत्री पद की वस्तुत: दावेदारी करने वाली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कुछ अन्य नेताओं की पुरजोर लामबंदी के बीच शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना गया। मीटिंग के बाद शुक्ला ने बताया कि विधायकों की राय के आधार पर अलाकमान ने फैसला किया है कि सुक्खू मुख्यमंत्री और अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री होंगे। अग्निहोत्री पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे।


Next Story