Archived

हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा : खाई में गिरी स्कूल बस, 26 बच्चों की मौत

Arun Mishra
9 April 2018 1:45 PM GMT
हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा : खाई में गिरी स्कूल बस, 26 बच्चों की मौत
x
नूरपुर बद हादसे पर सूबे के सीएम जयराम ठाकुर ने दुख जताया है।
कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां स्कूली बच्चों से भरी बस 150 फ़ीट नीचे खाई में गिरने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 26 बच्चों की मौत की खबर है और कई छात्र घायल हैं। घायल बच्चों को सिविल अस्पताल नूरपुर में भर्ती करवाया गया है।
बताया जा रहा हैं, कि निजी स्कूल की यह बस छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी कि मलकवाल से ठेहड़ के बीच यह दर्दनाक हादसा हाे गया। घायलों में कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मौके पर पहुंच कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल, हादसे के कारण का पता नहीं चला हैं।


नूरपुर बद हादसे पर सूबे के सीएम जयराम ठाकुर ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। सीएम ने कैबिनेट मंत्री किशन कपूर को मौके के लिए रवाना किया है। साथ ही डीसी कांगड़ा से घटना को लेकर फोन पर रिपोर्ट ली है और राहत एवं बचाव कार्य को युद्धस्तर पर करवाने के निर्देश दिए हैं।
Next Story