- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राष्ट्रीय
पाकिस्तानः लाहौर आत्मघाती हमले में 60 की मौत, पीएम मोदी ने की निंदा
Special News Coverage
27 March 2016 5:22 PM GMT
पाकिस्तान के लाहौर में एक आत्मघाती हमले में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के घायल होने की खबर है। यह ब्लास्ट लाहौर के गुलशन-ए-इकबाल पार्क में हुआ।
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक यह एक आत्मघाती हमला था। आत्मघाती हमलवार ने अपने बेल्ट से विस्फोटक बांध रखा था। फॉरेंसिक सूत्रों का कहना आत्मघाती हमलावर ने 10 किलोग्राम विस्फोटक बेल्ट पहने रखी थी। इलाके में सेना तैनात कर दिया गया।
ब्लास्ट के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटनास्थल पर 23 एम्बुलेस पहुंच चुके हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार और ईस्टर होने के कारण पार्क में काफी भीड़ थी। ब्लास्ट का नेचर क्या था ये अब तक कनफर्म नहीं हुआ है। सिक्युरिटी टीमों ने पार्क और उसके आसपास का एरिया अपने कब्जे में लेकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
पीएम मोदी ने की निंदा
पीएम मोदी ने ट्वीट कर हमले की निंदा की। पीएम ने ट्वीट किया, 'लाहौर में विस्फोट के बारे में सुना है मैं दृढ़ता से इसकी निंदा करता हूं। मृतक के साथ घायलों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
Heard about the blast in Lahore. I strongly condemn it. My condolences to families of the deceased & prayers with the injured: PM
— PMO India (@PMOIndia) March 27, 2016
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पार्क में रक्त और अंगों के हिस्से बिखरे पड़े थे। वहां पर रविवार शाम महिला और बच्चों समेत बड़ी संख्या में पारिवारिक लोग मौजूद थे।शहर के सभी सरकारी अस्पतालों में एक आपातकाल घोषित किया गया है और इलाके को पुलिस की भारी टुकड़ी ने घेर लिया है।
ब्लास्ट की सभी ने की निंदा
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के चेयरमैन इमरान खान ने ब्लास्ट में मारे गए लोगों के लिए दुख जताया। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।
धर्म गुरु और राजनेता ताहिर उल कादिरी ने ब्लास्ट निंदा की है। उन्होंने सरकार के सिक्युरिटी अरेंजमेंट्स पर भी सवाल उठाए। पाकिस्तान के फास्ट बॉलर मोहम्मद इरफान ने ब्लास्ट का शिकार हुए लोगों के शोक जताया।
Special News Coverage
Next Story