राष्ट्रीय

सऊदी अरब: PM मोदी ने किया श्रमिकों संग भोजन

Special News Coverage
3 April 2016 8:27 AM GMT
सऊदी अरब: PM मोदी ने किया श्रमिकों संग भोजन

सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी का यहां पर भव्य स्वागत हुआ। उनके स्वागत में हवाई अड्डे पर रियाद के गवर्नर के साथ शाही खानदान के प्रिंस फैजल बिन बादर बिन अब्दुलअजीज गए। इस दौरान सऊदी अरब के कई बड़े अधिकारी पहुंचे। सऊदी अरब के बादशाह के मेहमानों के लिए बने महल में मोदी को ले जाया गया।

इसके बाद यहां पर मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। यहां भारतीयों के प्रति मोदी की एक विशेष सद्धभावना दिखी। यहां पर पीएम ने एलएंडटी श्रमिक आवासीय परिसर में एक प्रमुख निर्माण परियोजना के भारतीय श्रमिकों के समूह के मजदूरों को संबोधित किया। जिसमें उनका कहना था दुनिया आज भारत के जैसी श्रमशक्ति चाहता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि कहा कि इन मजदूरों ने भारत को गौरान्वित किया है। यदि दुनिया में किसी भारतीय को तकलीफ होती है तो भारत सरकार उसे मदद की कोशिश करती है। इतना ही नहीं इन सबके बाद पीएम मोदी ने उनके साथ भोजन भी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय श्रमिकों के समूह के साथ बातचीत और भोजन के बाद सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर ट्वीट भी किया।

उनका कहना है कि एक साथ भोजन करते हुए और एक दूसरे के विचार एवं अनुभव सुनते हुए। जिससे उन्‍होंने काफी अच्छा फील हुआ है। इस दौरान श्रमिकों ने भी प्रधानमंत्री की के लिए अपनी खुशी जाहिर की। गौरतलब है कि भारत के श्रमिक यहां एलएंडटी की दो अरब डॉलर के आवासीय परियोजना से जुड़े हैं।
Next Story