- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राष्ट्रीय
सोमालियाः ड्रोन हमले में 150 चरमपंथी गुट अल-शबाब के आतंकियों की मौत
Special News Coverage
8 March 2016 2:44 AM GMT
सोमालिया में हुए एक अमरीकी ड्रोन हमले में चरमपंथी गुट अल-शबाब के कम से कम 150 सदस्य मारे गए हैं। पेंटागन ने इस बात की जानकारी दी है।
पेंटागन प्रवक्ता कैप्टन जैफ़ डेविस ने कहा कि इस हमले में एक ट्रेनिंग कैंप को निशाना बनाया गया जहां बड़े पैमाने पर हमले की योजना बनाई जा रही थी।
कैप्टन डेविस के मुताबिक़, "हमें पता है कि वो कैंप छोड़कर निकलने वाले थे और अमरीकी और अफ़्रीकी सेनाओं के लिए ख़तरा बनने वाले थे।"
उनका कहना है, "शुरुआती आकलन से लगता है कि डेढ़ सौ से ज़्यादा चरमपंथी लड़ाकों को मार दिया गया है।"डेविस ने कहा कि शनिवार के हमले में राजधानी मोगादिशु के उत्तर में क़रीब 195 किलोमीटर दूर कैंप को निशाना बनाया गया था। इस कैंप पर काफ़ी समय से नज़र रखी जा रही थी।
उन्होंने कहा कि यह संगठन ‘हमलावर कार्रवाई’ करने के लिए ख़ास ट्रेनिंग पूरी कराने की कोशिश में था। अल-क़ायदा से जुड़े चरमपंथी संगठन अल-शबाब को साल 2011 में अफ़ीकन यूनियन के शांति सैनिकों ने मोगादिशू से बाहर कर दिया था लेकिन वह पिछले काफ़ी समय से पश्चिमी ताक़तों के समर्थन से बनी सरकार को गिराने के लिए हमले करता रहा है। संगठन ने कहा था कि उसने पिछले महीने सोमालिया के शहर बायदोआ में एक भीड़भाड़ वाले रेस्टोरेंट पर हमला किया था।
Special News Coverage
Next Story