
राष्ट्रीय
Johannesburg Shooting : जोहान्सबर्ग के बार में अंधाधुंध फायरिंग, 14 लोगों की मौत, तीन घायल
Arun Mishra
10 July 2022 1:28 PM IST

x
जानकारी के मुताबिक 10 अन्य लोग घायल हुए हैं और तीन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के एक बार में सामूहिक गोलीबारी की घटना में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। हमलावर आधी रात के बाद जोहान्सबर्ग के सोवेटो के एक बार में घुसा और अंधाधुंध गोलियां चलाने लगा। गोलियां चलाने के बाद बंदूकधारी सफेद रंग की टोयोटा क्वांटम मिनीबस में सवार होकर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक 10 अन्य लोग घायल हुए हैं और तीन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। घायलों में किशोर भी शामिल हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Next Story




