राष्ट्रीय

इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, दहशत में लोग घरों से बाहर निकले

Arun Mishra
3 Jun 2021 12:20 PM GMT
इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, दहशत में लोग घरों से बाहर निकले
x
भूकंप के बाद लोगों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल गए।

इंडोनेशिया के सुदूर मालुकु द्वीपों के तट पर गुरुवार को रिक्टर पैमाने पर 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। यह भूकंप 15.39 बजे के करीब आया। भूकंप के बाद लोगों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल गए। यह जानकारी संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने दी है।

तेज भूकंप तेर्नेट शहर से लगभग 127 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में 31 किलोमीटर (20 मील) की अपेक्षाकृत उथली गहराई पर आया। अभी तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं थी।

Next Story