- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
दुबई के शासक की राजकुमारी पत्नी के बॉडीगार्ड से संबंध, मुंह बंद रखने के लिए लुटाई करोड़ों की रकम
दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की राजकुमारी पत्नी का अपने बॉडीगार्ड से रिश्ता था. राजकुमारी हया ने बॉडीगार्ड को अपने रिश्ते के बारे में चुप रहने के लिए करीब 12 करोड़ रुपये भी दिए थे. ब्रिटेन के कोर्ट में चली सुनवाई के आधार पर डेली मेल ने यह दावा किया है. दुबई के शासक ने राजकुमारी हया को बताए बिना ही शरिया कानून के तहत उन्हें फरवरी 2019 में तलाक दे दिया था. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि राजकुमारी हया ने बॉडीगार्ड के साथ अपने संबंधों को छिपाने के लिए करोड़ों की रकम लुटा दी.
साल 2016 से 2018 तक अफेयर, 2019 में तलाक
ब्रिटेन के कोर्ट में चली सुनवाई के आधार पर समझा जा रहा है कि अफेयर 2016 में शुरू हुआ था और तभी वह बॉडीगार्ड राजकुमारी हया के लिए पूरी तरह काम करने लगा. रिपोर्ट के मुताबिक, 46 साल की राजकुमारी हया के ब्रिटेन के 37 साल के बॉडीगार्ड रसेल फ्लॉवर (Bodyguard Russell Flawer) के साथ अफेयर करीब 2 साल तक चला. यह भी कहा जा रहा है कि राजकुमारी हया ने तीन अन्य बॉडीगार्ड को भी रसेल के साथ अपने रिश्ते पर चुप रहने के लिए करोड़ों रुपये दिए. राजकुमारी हया अपने बॉडीगार्ड को काफी महंगे गिफ्ट दिया करती थीं जिनमें 12 लाख की घड़ी और 50 लाख की बंदूक जैसी चीजें शामिल थीं. हालांकि दुबई के शासक ने राजकुमारी हया को बताए बिना ही शरिया कानून के तहत फरवरी 2019 में उन्हें तलाक दे दिया था.
साल 2018 में दुबई से भाग निकली थी राजकुमारी हया
राजकुमारी हया साल 2018 में दुबई छोड़ चुकी हैं और कई साल से ब्रिटेन में रह रही हैं. बच्चों की कस्टडी को लेकर राजकुमारी हया ने ब्रिटेन की अदालत में मुकदमा किया था और हया के पक्ष में फैसला आया. राजकुमारी हया दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की छठी और सबसे कम उम्र की पत्नी रही थीं.