अंतर्राष्ट्रीय

OMG!! फ्लाइट में भिड़े पति-पत्नी, दिल्ली में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग! जानिए- पूरा मामला

Arun Mishra
29 Nov 2023 11:13 AM GMT
OMG!! फ्लाइट में भिड़े पति-पत्नी, दिल्ली में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग! जानिए- पूरा मामला
x

सांकेतिक तस्वीर 

दिल्ली एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा क्यों हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

बैंकॉक से जर्मनी के म्युनिख जा रही लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट LH 772 की बुधवार 29 नवंबर को सुबह 10:26 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में मौजूद एक दंपती के झगड़े की वजह से इसे दिल्ली डायवर्ट किया गया।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा क्यों हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

फ्लाइट क्रू ने पहले पाकिस्तान में लैंडिंग की इजाजत मांगी, लेकिन पाकिस्तान अथॉरिटी ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पहले बहस हो रही थी, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने फ्लाइट डायवर्ट करने का फैसला लिया।



Next Story