राष्ट्रीय

शेरनी के मुंह से टपक रहा था खून, लड़की को ऐसे चबाकर मार डाला

Arun Mishra
1 Sept 2021 3:24 PM IST
शेरनी के मुंह से टपक रहा था खून, लड़की को ऐसे चबाकर मार डाला
x

हमले से ठीक पहले का फोटो क्रेडिट: (featureworld)

कैमरे में रिकार्ड हुए एक डरावने घटनाक्रम में एक शेरनी ने होनहार प्रतिभा को खत्म कर दिया.

वाशिंगटन: कुछ लोगों को दुनिया घूमने के साथ एडवेंचर (Adventure) का ऐसा शौक होता है कि वो जान की बाजी लगाने से भी नहीं चूकते हैं. आप भी ऐसे कुछ लोगों को जानते होंगे जो ब्रिटिश एडवेंचरर Bear Grylls जैसे दिग्गजों की तरह हैरतअंगेज टास्क को पूरा करते हैं. ये लोग अपने पैशन को पूरा करने के लिए मौत को मात देते रहते हैं. हालांकि ये जरूरी नहीं कि कोई शख्स हर बार भाग्यशाली साबित हो. दरअसल बिना किसी दिखावे या अनजाने में हुई गलती भी कभी-कभार जानलेवा साबित हो सकती है. यहां बात एक ऐसी घटना की जिसमें मशहूर फिल्म 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की विजुअल ग्रैफिक एडिटर और अमेरिका (US) की रहने वाली कैथरीन चैपल (Katherine Chappell) को जान से हाथ धोना पड़ा.

एक प्रतिभा का अंत

कैथरीन की मां ने बताया कि उनकी बेटी को ट्रैवलिंग का बड़ा शौक था. जब उनकी मौत हुई उस दौरान भी वो साउथ अफ्रीका की एक मशहूर जंगल सफारी में फिल्म की शूटिंग के लिये गई थीं. उसी दौरान कैमरे में रिकार्ड हुए एक भयानक हादसे यानी हमले में शेरनी ने उस होनहार एडिटर यानी उभरती प्रतिभा को चबाकर मौत के घाट उतार दिया. हमले के दौरान कैथरीन की गाड़ी की खिड़की खुली थी और वो तस्वीरें ले रही थी.


(शेर के हमले में मारी गई कैथरीन इमेज क्रेडिट: इंस्टाग्राम)

शेरनी के मुंह से टपक रहा था खून

29 वर्षीय प्रतिभाशाली एडिटर कैथरीन के ठीक पीछे मौजूद कार में बैठे सैलानी के कैमरे में ये हादसा रिकार्ड हुआ. टूरिस्ट ने उन खौफनाक पलों को बताते हुए कहा, ' मैनें शेरनी के खंजर जैसे नुकीले दांतों से खून रिसते देखा. कैथरीन बेहद मिलनसार महिला थीं. न्यूयॉर्क समेत पूरे अमेरिका (US) में उसकी काबिलियत के चर्चे थे. उस समय हम जंगली जानवरों की मदद और अवैध शिकार की थीम पर फिल्म बनाने के लिए जोहान्सबर्ग में थे.'

टूर गाइड को पड़ा था दिल का दौरा

डेली स्टार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक उस टूर के गाइड पियरे पोटगिएटर ने कैथरीन को शेरनी के चंगुल से बचाने की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे. उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद वो कुछ नहीं कर सके. घातक हमले से चंद सेकंड पहले ली गई एक नाटकीय तस्वीर में, एक शेर को शेरनी के पीछे खड़ा देखा गया. शेरनी कार के खुले शीशे के जरिये आगे बढ़ती है और उसके बाद जो हुआ उसे बताने में लोगों की रूह तक कांप गई थी.

Next Story