राष्ट्रीय

Nobel Prize Annie Ernaux: फ्रांसीसी लेखिका एनी एनॉक्स को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

Shiv Kumar Mishra
6 Oct 2022 12:40 PM GMT
Nobel Prize Annie Ernaux: फ्रांसीसी लेखिका एनी एनॉक्स को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार
x

फ्रांसीसी लेखिका एनी एनॉक्स को साल 2022 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है. एनी एनॉक्स ने कहा," लिखना एक राजनीतिक काम है, जो हमारी आंखें खोलता है जिससे हम सामाजिक असमानता देख पाते हैं."

इस उद्देश्य के लिए एनी एनॉक्स अपनी भाषा का इस्तेमाल एक चाकू की तरह करती हैं. लेखिका एनी एनॉक्स का जन्म 1940 में हुआ था. वे नॉरमैंडी के छोटे से शहर यवेटोट में पली-बढ़ी. यहां उनके माता पिता एक किराने की दुकान और कैफे चलाते थे.


पिछले साल तंज़ानिया के उपन्यासकार अब्दुलरज़ाक गुरनाह को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया था. स्वीडिश अकादमी नोबल पुरस्कार में विजेता को एक करोड़ स्वीडिश क्राउन देती हैं जो करीब 12 लाख डॉलर के बराबर होते हैं.


Next Story