- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
राष्ट्रीय
पाक क्रिकेटर इमरान खान से आयशा का सवाल, दस मिनट बिताएं मेरे साथ और फिर उनकी ..... ?
शिव कुमार मिश्र
13 Jan 2018 1:10 PM GMT
x
तीसरी शादी करने जा रहे पाकिस्तान के नेता इमरान खान को उनकी अपनी साथी रही आयशा गुलाली ने एक चुनौती दी है।
तीसरी शादी करने जा रहे पाकिस्तान के नेता इमरान खान को उनकी अपनी साथी रही आयशा गुलाली ने एक चुनौती दी है। आयशा गुलाली ने कहा है कि इमरान खान में अगर दम है तो मेरे साथ दस मिनट के लिए कमरे में बंद होकर देखें, उनकी हालत खराब हो जाएगी। इससे पहले भी गुलाली इमरान पर यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। बता दें कि इमरान खान तीसरी शादी करने जा रहे हैं। अब इमरान खान ने खुद सामने आकर इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। इसे लेकर उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट किए।
मंगलवार को इमरान खान ने अपने ट्वीट में लिखा, "बीते तीन दिन से मैं सोच रहा हूं कि क्या मैंने कोई बैंक लूटा है, या देश के पैसों की मनीलॉन्ड्रिंग की है; या मॉडल टॉउन की तर्ज पर कत्लेआम का कोई आदेश जारी किया है, या देश के राज भारत को बता दिए हैं। मैंने इनमें से कुछ नहीं किया, लेकिन लगता है शादी करने के बारे में सोचकर इससे भी बड़ा अपराध किया है। दरअसल पाकिस्तानी अखबार 'दी न्यूज़' में एक रिपोर्ट छपी थी, जिसमें उनकी तीसरी शादी होने का दावा किया गया था। इसके बाद से ही ये खबर पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
पहले तो पार्टी के कुछ नेताओं ने इस खबर को खारिज कर दिया था, लेकिन फिर कुछ ने ये भी कहा कि शादी इमरान का निजी मामला है। इसके बाद 7 जनवरी को प्रार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि इमरान खान ने बुशरा मनेका नाम की एक महिला को शादी का प्रस्ताव दिया है, जिस पर उनका जवाब अभी नहीं आया है। अपने ट्वीट में इमरान खान ने इस तरह के मीडिया कैम्पैन के पीछे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का हाथ होने का आरोप लगाया और कहा कि इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन अगले ही ट्वीट में उन्होंने कहा कि वो अपने बच्चों और बुशरा बेगम के रूढ़िवादी परिवार के लिए फिक्रमंद हैं, जिन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।
इमरान खान ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की कड़ी आलोचना की। उन्होंने ट्वीट में कहा, मैं नवाज़ शरीफ के परिवार को पिछले 40 साल से जानता हूं और उनकी निजी जिंदगी के बारे में कई घिनौने सच मुझे पता है लेकिन मैं उस स्तर तक गिरकर इन्हें सार्वजनिक नहीं करूंगा। कोट मोमिन में सभा के समय पीएमएल-एन की नेता मरियम नवाज से जब एक एंकर ने इस शादी की खबर के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वो किसी के निजी जीवन को लेकर कोई टिप्पणी नहीं करेंगी।
शिव कुमार मिश्र
Next Story