- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
हांगकांग में प्रदर्शनकारियों ने संसद पर किया कब्जा, इमारत में की तोड़फोड़
हांगकांग में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सोमवार शाम संसद भवन में घुस गए और इमारत में तोड़फोड़ की तथा इसकी दीवारों को भित्तचित्रों से रंग दिया. आज हांगकांग के चीन को सौंपने की सालगिराह है. इससे हांगकांग में राजनीतिक अव्यवस्था गहरा गई है.
हांगकांग के चीन समर्थक नेता एक विधेयक पर जोर दे रहे हैं जिसमें आरोपियों पर मुकदमा चलाने के लिए उन्हें चीन प्रत्यर्पित किए जाने का प्रावधान है. इस विधेयक के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग सड़क से संसद तक उतर आए हैं. हांगकांग में जारी विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. प्रदर्शनकारियों में कुछ ने अपने सिर पर हेलमेट भी पहन रखा है, जिससे सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ उन्हें बचाव में मदद मिले.
#HongKong #HongKongProtest excited, nervous, and worried for the people of HK today pic.twitter.com/TDlxFCvtbI
— rose (@katherineroseyy) July 2, 2019
संसद भवन के भीतर भी प्रदर्शनकारियों ने बिल्डिंग तोड़ने की कोशिश की. संसद भवन के अंदर प्रदर्शनकारियों ने बिल्डिंग की तोड़फोड़ की, दीवारों पर पेंटिंग बनाई और विधान परिषद के पोडियम के पास ब्रिटिश औपनिवेशिक झंडे को भी लहराया.
प्रदर्शनकारियों के उग्र होते विरोध प्रदर्शन के बाद भी पुलिस इस दौरान मूक दर्शक बनी नजर आई. सोमवार को संसद के बाहर भीतर तांडव करते रहे, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर सकी. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कई बार प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का फैसला किया.
The moment the Hong Kong police lost control, retreated from LegCo. They ran away, vastly outnumbered by the kids.#antiELAB#NoChinaExtradition#SaveHongKong pic.twitter.com/d0J6yKMyKz
— Alex Hofford (@alexhofford) July 1, 2019
इस बीच सरकार ने एक बयान जारी कर प्रदर्शनकारियों के संसद भवन में घुसने की आलोचना की और प्रदर्शनकारियों पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया. बयान में कहा गया है कि हिंसा करके प्रदर्शनकारी 'लेजिस्लेटिव काउंसिल कॉम्प्लैक्स में घुस गए हैं.
हांगकांग को एक जुलाई 1997 को ब्रिटेन ने चीन को वापस कर दिया था और 'एक देश, दो व्यवस्था' के तहत यहां पृथक शासन व्यवस्था है. हांगकांग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैरी लाम ने सोमवार तड़के झंडा रोहण समारोह में हिस्सा लिया. आज हांगकांग के चीन को सौंपे जाने की 22वीं सालगिराह है. उनके भाषण में नरमी दिखी. उन्होंने कहा, एक राजनेता के तौर पर मुझे लोगों की भावनाओं की जानकारी होनी चाहिए.