राष्ट्रीय

12 साल से मुर्दाघर में महिलाओं की लाशों के साथ कर रहा था रेप, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

Special Coverage Desk Editor
8 Nov 2021 7:27 AM GMT
12 साल से मुर्दाघर में महिलाओं की लाशों के साथ कर रहा था रेप, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा
x
इंग्लैंड से एक इंसानियत को शर्मशार कर देने वाला ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपकी भी रुह कांप जाएगी। यहां एक शख्स 12 साल तक मुर्दाघर में महिलाओं की लाशों के साथ रेप करता रहा और इसके वीडियो भी बनाता था।

इंग्लैंड से एक इंसानियत को शर्मशार कर देने वाला ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपकी भी रुह कांप जाएगी। यहां एक शख्स 12 साल तक मुर्दाघर में महिलाओं की लाशों के साथ रेप करता रहा और इसके वीडियो भी बनाता था। वह करीब 100 महिलाओं के शवों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे चुका था। शख्स उस मुर्दाघर में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। लगभग 34 साल के बाद उस शख्स को सजा सुनाई गई है।

यह पूरी वारदात इंग्लैंड के ईस्ट ससेक्स की है। 'इंडिपेंडेंट' की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला टाउन हीथफील्ड के एक मुर्दाघर का है। आरोपी शख्स का नाम डेविड फुलर है, जिसे लगभग 34 साल बाद कोर्ट ने महिलाओं की लाश से रेप का दोषी पाया।

इस मामले के खुलासे की कहानी भी काफी रोचक है। फुलर 1987 से 12 साल तक हीथफील्ड अस्पताल के दो मुर्दाघरों में आने वाले शवों का रेप करता रहा, लेकिन किसी को इस बात का पता नहीं चला। इस मामले का खुलासा तब शुरू हुआ जब फुलर ने 1987 में दो महिलाओं की हत्या कर दी थी। जब इसकी जांच हुई तो वहां फुलर का डीएनए मिला था, इसके बाद शक के आरोप वह गिरफ्तार हुआ और फिर धीरे-धीरे इस पूरे मामले का खुलासा हो गया। अंत में फुलर ने खुद स्वीकार किया था कि उसने करीब सौ महिलाओं की लाशों के साथ ऐसा किया था।

लंबे समय बाद 2011 में फुलर को फिर से गिरफ्तार किया गया और उसे कुल 51 अलग-अलग मामलों में दोषी पाया गया। दोनों मुर्दाघरों में 78 लाशों की पहचान की गई, जिनके साथ फुलर ने रेप किया था। इतना ही नहीं तलाशी के दौरान फुलर के घर से अश्लील तस्वीरें, लाश के साथ अश्लीलता के वीडियो, हार्ड ड्राइव, फ्लॉपी डिस्क, डीवीडी और मेमोरी कार्ड बरामद किए गए। मामले में जज ने उसे दोषी पाया है, जल्द ही उसे सजा दी जाएगी।

Special Coverage Desk Editor

Special Coverage Desk Editor

    Next Story