राष्ट्रीय

Russia Ukraine War News LIVE : पुतिन ने किया जंग का ऐलान! यूक्रेन में घुसी रूसी सेना, UNSC की इमरजेंसी मीटिंग

Arun Mishra
24 Feb 2022 4:45 AM GMT
Russia Ukraine War News LIVE : पुतिन ने किया जंग का ऐलान! यूक्रेन में घुसी रूसी सेना, UNSC की इमरजेंसी मीटिंग
x
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। इसके बाद रूसी सेना ने यूक्रेन में घुसना भी शुरू कर दिया है।

Russia Ukraine News: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले दिनों तक चले यूक्रेन के साथ चले तमाम घटनाक्रमों के बाद यूक्रेन के खिलाफ मि​लिट्री ऑपरेशन का ऐलान कर दिया है। साथ ही पुतिन ने यूक्रेन की सेना से हथियार डालने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को देश के बाहर सैन्य बल के उपयोग की अनुमति मिलने और इसके प्रतिक्रिया स्वरूप पश्चिमी देशों द्वारा पाबंदियां लगाए जाने की पृष्ठभूमि में रूस ने कीव स्थित अपना दूतावास को खाली करना शुरू कर दिया था। वहीं यूक्रेन ने अपने नागरिकों से रूस छोड़ने को कह दिया था। इसके बाद से यह लगने लगा था कि रूस कोई कड़ा कदम उठाएगा।

यूरोप में नए सिरे से युद्ध छिड़ने की आशंकाओं के बीच इस संकट का कूटनीतिक समाधान निकलने के सारे रास्ते जैसे बंद हो गए हैं। इससे पहले मंगलवार को अमेरिका और उसके महत्वपूर्ण यूरोपीय सहयोगियों ने यूक्रेन के मामले में रूस पर लक्ष्मण रेखा पार करने का आरोप लगाया था। सरकारी समाचार एजेंसी 'तास' की खबर के अनुसार, रूस ने यूक्रेन में स्थित अपने राजनयिक मिशनों से कर्मचारियों को वापस बुलाना शुरू कर दिया था।

यूक्रेन में घुसी रूसी सेना

यूक्रेन के इलाकों में रूसी सेना ने घुसना शुरू कर दिया है। यूक्रेन के खारकीव में सेना ने मिलिट्री ऑपरेशन को अंजाम देना भी शुरू कर दिया है।

दुनिया पुतिन को रोक सकती है: यूक्रेन के विदेश मंत्री

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा है कि यूक्रेन रूस की सैन्य कार्रवाई से अपनी रक्षा खुद कर लेगा और जीतेगा। पुतिन ने अभी-अभी यूक्रेन पर पूरे तौर पर हमला शुरू कर दिया है। यूक्रेन के शहरों पर हमले हो रहे हैं। यह आक्रामकता का युद्ध है। दुनिया पुतिन को रोक सकती है और उसे भी करना चाहिए। अब कार्रवाई करने का समय है।

यूएन में यूक्रेन के प्रतिनिधि ने की दुनिया से युद्ध रोकने की अपील

यूएन की इमरजेंसी मीटिंग में यूक्रेन के प्रतिनिधि ने आक्रोशित होकर रूसी प्रतिनिधि से कहा कि क्या मैं आपको फोन पर पुतिन का वो वक्तव्य प्ले करके दिखाउं कि पुतिन ने स्पष्ट रूप से युद्ध घोषित किया है? मैं दुनिया से इस युद्ध को रोकने की अपील करता हूं।

पूर्वी यूक्रेन में बड़ा धमाका, कीव छोड़कर जा रहे लोग

पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क क्षेत्र में उन्होंने एक बड़ा धमाका सुना गया है। रूसी हमले के बाद कीव छोड़कर जा रहे हैं लोग। कई लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं।

दुनिया रूस को जवाबदेह ठहराएगी: बाइडेन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि इस हमले से होने वाली मौतों और तबाही के लिए रूस अकेला जिम्मेदार है। अमेरिका और उसके सहयोगी एकजुट और निर्णायक तरीके से जवाब देंगे। दुनिया इसके लिए रूस को जवाबदेह ठहराएगी।

Next Story