राष्ट्रीय

श्रीलंका में उग्र प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने का आदेश

Sakshi
10 May 2022 3:58 PM GMT
श्रीलंका में उग्र प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने का आदेश
x
श्री लंका में उग्र प्रदर्शनकारियों को गोली मारने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने मंगलवार को ट्विटर पर देश में उप्र प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे चाहे जिस भी पार्टी के हों लेकिन वे शांत रहें और हिंसा रोक दें। नागरिकों के खिलाफ बदले की कार्रवाई नहीं करें। उन्होंने कहा है कि संवैधानिक जनादेश और आम सहमति के जरिए राजनीतिक स्थिरता बहाल करने और आर्थिक संकट को दूर करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।

आपको बता दें कि राजपक्षे की इस अपील की खबरों के बीच यह भी खबर आ रही है कि वहां देखते ही उग्र प्रदर्शनकारियों को गोली मारने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के भाई महिंदा राजपक्षे ने सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हमला करने और हिंसा फैलाने के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि इस्तीफा देने के बाद उनके समर्थकों ने देश में हिंसा फैलानी शुरू कर दी थी।

वहीं महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि ऐसी अफवाह फैलायी जा रही है कि उनके पिता देश छोड़कर भागने वाले हैं पर यह सच नहीं है। वे देश छोड़कर नहीं भागने वाले हैं। वे ऐसा नहीं करेंगे।

Next Story