राष्ट्रीय

इस देश की महिलाएं फौजियों के लिए भेजती है,सेक्सी तस्वीरें।

Desk Editor
8 Aug 2022 9:02 AM GMT
इस देश की महिलाएं फौजियों के लिए भेजती है,सेक्सी तस्वीरें।
x
कहते हैं कि प्रेम और युद्ध में सबकुछ जायज होता है!

यूक्रेनी महिलाएं रूस की सेना से जूझ रहे अपने फौजियों में जोश भरने के लिए उन्हें रोज सेक्सी तस्वीरें और वीडियोज भेज रही हैं। कहते हैं कि प्रेम और युद्ध में सबकुछ जायज होता है! बता दें कि 24 फरवरी से शुरू हुए रूस- यूक्रेन के बीच युद्ध को 8 अगस्त को 168 दिन हो गए हैं।

युद्ध कितने दिन और खिंचेगा, कोई नहीं जानता। युद्ध के लंबा चलने से दोनों देशों की सेनाएं हताश होने लगी हैं। इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यूक्रेनी महिलाएं अपने सैनिकों में जोश-ख़रोश पैदा करने रोज उन्हें अपनी सेक्सी तस्वीरें सेंड कर रही हैं। उनका कहना है

कि इससे उनके सैनिकों में पागल व्लादिमीर पुतिन की भीड़ (सेना) से जीतने की प्रेरणा मिल रही है। कीव निवासी अन्ना ने कहा कि उनका यह प्रयास एक ऐसे राष्ट्र (यूक्रेनी सैनिकों) में कामुकता और प्रेम वापस ला रहा है, जो 6 महीने पहले पुतिन के आक्रमण के बाद से दोनों के लिए भूखे हैं।

उन्होंने अपने सैनिकों के लिए किटेन्स उपनाम दिया है। चैनल पर सभी आकार- प्रकार की तस्वीरें शेयर की जाती हैं, लेकिन पोर्नोग्राफी को प्रमोट नहीं किया जाता है। अन्ना के साथ उनकी दोस्त डारिया पावलोव्स्का भी जुड़ी हैं। टिम नाम के एक सैनिक ने दावा किया कि उसे अपने गृह जीवन की तस्वीरें देखने में मज़ा आता है। उन्होंने कहा, "जब मैं इस चैनल को खोलता हूं, तो मैं घर जाने का सपना देख सकता हूं। वहां कोई मेरा इंतजार कर रहा है।

Next Story