राष्ट्रीय

UAE President Died : संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन, देश में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक

Arun Mishra
13 May 2022 12:12 PM GMT
UAE President Died : संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन, देश में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक
x
देश में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन हो गया है। वे 73 साल के थे। देश में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। तीन दिन तक सभी सरकारी दफ्तर और मिनिस्ट्री बंद रहेंगी। इनमें प्राईवेट सेक्टर भी शामिल है।

शेख खलीफा 3 नवंबर 2004 से UAE राष्ट्रपति और अबुधाबी के शासक थे। उनके पिता शेख जाएद बिन सुल्तान अल नह्यान 1071 से 2004 तक राष्ट्रपति रहे। वो देश के पहले राष्ट्रपति थे। 1948 में जन्मे शेख खलीफा अबुधाबी के 16वें अमीर यानी शासक थे। उन्होंने UAE और अबुधाबी के एडमिनिस्ट्रेटिव स्ट्रक्चर यानी शासन व्यवस्था में अहम सुधार किए।

2019 में शेख खलीफा चौथी बार पांच वर्षीय कार्यकाल के लिए चुने गए थे। यूएई की सुप्रीम काउंसिल ने उन्हें फिर से राष्ट्रपति चुना था। शेख खलीफा ने 3 नवंबर 2004 से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। शेख खलीफा को अपने पिता के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था।

Next Story