राष्ट्रीय

अमेरिका में अगले कुछ सालों में गृहयुद्ध होने की संभावना

News Desk Editor
23 July 2022 8:00 PM IST
अमेरिका में अगले कुछ सालों में गृहयुद्ध होने की संभावना
x
चार प्रतिशत ने कहा कि संभावना है कि वह बंदूक से किसी को गोली मार देंगे।

अमेरिका में अगले कुछ सालों में गृहयुद्ध होने की संभावना

आधे से ज्यादा अमेरिकियों का मानना है कि कुछ ही सालों में देश में गृहयुद्ध शुरू हो जाएगा। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की ओर से देश स्तर पर कराए गए सर्वे में आठ हजार से ज्यादा लोगों की राय ली गई। सर्वे के अनुसार एक तिहाई अमेरिकी लोकतंत्र से ज्यादा मजबूत लीडर के हामी हैं, और वह समझते हैं कि श्वेत अमेरिकियों की जगह बाहर से आए लोग देश पर कब्जा कर रहे हैं। हर पांच व्यक्तियों में से एक ने इरादा जाहिर किया कि दंगे की संभावना देखते हुए वह जल्दी ही सशस्त्र हो जाएगा। चार प्रतिशत ने कहा कि संभावना है कि वह बंदूक से किसी को गोली मार देंगे। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह परिणाम इनके बुरी उम्मीदों से ज्यादा बढ़कर हैं। और यह रूझान चिंताजनक हैं।

Next Story