
राष्ट्रीय
अमेरिका में बड़ा हादसा : मोंटाना में पटरी से उतरी ट्रेन, 3 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा घायल
Arun Mishra
26 Sept 2021 9:28 AM IST

x
ट्रेन में 147 यात्री और चालक दल के 13 सदस्य सवार थे।
अमेरिका के मोंटाना में शनिवार को एक ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे में 3 व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेन में 147 यात्री और चालक दल के 13 सदस्य सवार थे। द एम्पायर बिल्डर ट्रेन शाम चार बजे पटरी से उतरी।
दुर्घटना स्थल हेलेना के उत्तर में करीब 150 मील (241 किलोमीटर) और कनाडा के साथ लगी सीमा से करीब 30 मील (48 किलोमीटर) की दूरी पर है।
Next Story




