राष्ट्रीय

इस लड़की के लिए पानी बन जाता है एसिड, नहाने से हो सकती है मौत

Sakshi
13 May 2022 12:14 PM GMT
इस लड़की के लिए पानी बन जाता है एसिड, नहाने से हो सकती है मौत
x
अमेरिका के एरिजोना से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 15 साल की एक लड़की को पानी से एलर्जी है।

अमेरिका के एरिजोना से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 15 साल की एक लड़की को पानी से एलर्जी है। अबीगैल यूर्टिसेरिया बीमारी से पीड़ित हैं। ये बेहद की खतरनाक बीमारी हैं और ऐसा माना जाता है कि इस समस्या से दुनियाभर में 100 से भी कम लोग पीड़ित हैं। इस बीमारी से ग्रसित लोगों को आंखों से निकलने वाले आंसुओं से भी एलर्जी होती है। पानी उनके शरीर पर एसिड/ तेजाब की तरह रिएक्ट करता है। इस समस्या की वजह से कई दवाएं लेनी पड़ती है।

अबीगैल को उसके आंसुओं और अपने पसीने से भी एलर्जी होती है। इन्हें खुद के आंसुओं और पसीने से होने वाली एलर्जी से बचाने के लिए गर्मियों के दिनों में उसे पूरा दिन घर के अंदर बिताना पड़ता है, क्योंकि अगर उसके शरीर से पसीने निकले तो बिना पानी छूए ही उसकी हालत बदतर हो सकती है। अजीबोगरीब बीमारी की वजह से वे स्वीमिंग भी नहीं कर पाती। वे पानी में नहीं जा सकती है, क्योंकि उसके पूरे शरीर में फफोले निकल आएंगे, इसलिए डेनियल पानी को देखकर ही घबराती है। अबीगैल को जिमनास्टिक का शौक है, लेकिन पसीना निकलने की डर से डेनियल इस शौक से भी दूर रहती है।

इस बीमारी पर डॉक्टर का मानना है कि यह अत्यंत दुर्लभ स्थिति 20 करोड़ लोगों में से एक को प्रभावित करती है। पानी से एलर्जी के 100 से कम मामले दर्ज किए गए हैं। यह आमतौर पर तब होता है जब बच्चे युवावस्था में आते हैं। अबीगैल कहती हैं कि जब बारिश होती है तो उसकी त्वचा पर एसिड जैसा महसूस होता है। उसने एक साल से अधिक समय से एक गिलास पानी तक नहीं पिया है। वह एनर्जी ड्रिंक या अनार के जूस ही ज्यादातर पीती हैं। वह एक बार में केवल थोड़ी मात्रा में पानी पी सकती है और इसके रिएक्शन से निपटने के लिए एंटीहिस्टामाइन और स्टेरॉयड लेती रहती है।

अबीगैल जब भी पानी के संपर्क में आती हैं तो उन्हें उस हिस्से में चकत्ते हो जाते हैं, जिनमें काफी दर्द होता है। यहां तक कि गर्मियों के दौरान घर में ही रहना होता है। घर से बाहर निकलने में पसीना आ जाएगा, जिस वजह से उन्हें कई तरहों की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पसीने की वजह से उसे खुजली होने लगती है। डॉक्टरों के अनुसार अबीगैल की एक बाल्टी पानी से नहाने से जान भी जा सकती है।

Next Story