राष्ट्रीय

नेपाल में इस लड़के की निकली पूंछ तो लोगों ने माना हनुमान का अवतार

Sakshi
14 April 2022 12:23 PM GMT
नेपाल में इस लड़के की निकली पूंछ तो लोगों ने माना हनुमान का अवतार
x
नेपाल नेपाल में एक लड़का चर्चा का विषय बना हुआ है, इसका कारण यह है कि इस लड़के की एक पूंछ निकल आई है...

कई बार ऐसा होता है जब शरीर के किसी हिस्से में अंग अप्रत्याशित रुप से हो जाते हैं। इस दौरान शरीर के कई अंग ज्यादा बड़े तो होते हैं या वे अलग से निकल आते हैं। मेडिकल साइंस (Medical Science) में इसे कई नजरियों से देखा जाता है लेकिन कुछ लोग इसे आस्था या अंधविश्वास (Blind Faith News) के नजरिये से भी जोड़कर देखने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला नेपाल से आया है, जहां एक लड़का चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका कारण यह है कि इस लड़के की एक पूंछ निकल आई है।

दरअसल, यह घटना नेपाल (Nepal) की है। मिरर ने अपनी एक ऑनलाइन रिपोर्ट में बताया कि लड़के का नाम देशांत अधिकारी है और इसकी उम्र करीब सोलह साल की है। कुछ दिनों पहले इस लड़के की पीठ के निचले हिस्से में बाल उगना शुरू हुए और देखते ही देखते इसकी लंबाई करीब 70 सेंटीमीटर हो गई। यह देखने में एक लंबी पूंछ की तरह दिखने लगी। इसे देखकर लड़के के माता-पिता हैरान रह गए। उसे डॉक्टर के पास भी ले जाया गया।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़के के घरवालों ने एक पुरोहित को दिखाया तो उन्होंने पूंछ देखते ही लड़के को भगवान हनुमान का अवतार बता दिया। जैसे ही इस घटना के बारे में लोगों को जानकारी हुई, लोग उसे देखने पहुंचने लगे। हालत यह है कि लड़के की पूंछ देखने के लिए वहां लोग आने लगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लड़के के माता-पिता का कहना है कि वह कुछ डॉक्टरों से संपर्क में हैं। हालांकि फिलहाल उन्होंने पूंछ को काटने के लिए मना किया हुआ है। वहीं देशांत का कहना है कि पहले उसको अपनी पूंछ दिखाने में शर्म आती थी, लेकिन अब बिल्कुल भी नहीं शर्माते। सोशल मीडिया पर देशांत की कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

Next Story