राष्ट्रीय

किस देश का कितना भारी है पासपोर्ट

News Desk Editor
25 July 2022 7:43 AM GMT
किस देश का कितना भारी है पासपोर्ट
x
हेनली पासपोर्ट इंडेक्स की रिपोर्ट कहती है कि जिन देशों में शांति है, उन देशों के पासपोर्ट बाकी दुनिया के मुकाबले ज्यादा मजबूत हैं।

हाल ही में जारी हेनली इंडेक्स के अनुसार जापान दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट है. और सबसे कमजोर पासपोर्ट है अफगानिस्तान का। हेनली इंडेक्स की छमाही रिपोर्ट में जापान को दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट माना गया है। 193 देशों में से सभी में उसके पासपोर्ट पहले से वीजा लिए बिना पर यात्रा संभव है। सिंगापुर और दक्षिण कोरिया दूसरे नंबर पर हैं। सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देशों में यूरोपीय देशों का बोलबाला है. टॉप 10 में अधिकतर देश यूरोप के हैं। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा भी टॉप 10 में शामिल हैं।

अफगानिस्तान लगातार दुनिया का सबसे कमजोर पासपोर्ट बना हुआ है। उसके लोग 27 देशों की यात्रा ही बिना पहले से वीजा लिए कर सकते हैं। इराक, सीरिया, पाकिस्तान और यमन भी सबसे कमजोर पासपोर्ट वाले देश हैं। भारत का पासपोर्ट 87वें नंबर पर है। वहां के लोग 60 देशों की यात्रा बिना पहले से वीजा लिए कर सकते हैं। इनमें भूटान, बोलीविया, ईरान, कंबोडिया, जमैका, जॉर्डन, मॉरिशस, सर्बिया और श्रीलंका जैसे देश शामिल हैं। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स की रिपोर्ट कहती है कि जिन देशों में शांति है, उन देशों के पासपोर्ट बाकी दुनिया के मुकाबले ज्यादा मजबूत हैं। सबसे ज्यादा मजबूत पासपोर्ट वाले टॉप 10 देश वही हैं जो वर्ल्ड पीस इंडेक्स में सबसे ऊपर मौजूद हैं। 2017 तक भी स्थिति ऐसी थी कि सबसे ज्यादा स्वीकार्य पासपोर्ट वाले देशों में किसी-किसी एशियाई देश का नाम आता था। अब पहले तीनों देश एशियाई हैं। अमेरिका का पासपोर्ट सातवें और रूस का 50वें नंबर पर है. चीन 80वें नंबर पर है जबकि ब्रिटेन छठे। जर्मनी तीसरे नंबर पर है।

News Desk Editor

News Desk Editor

Next Story