अंतर्राष्ट्रीय

Gabriel Attal : जानिए- कौन हैं 34 साल के गेब्रियल अटल, जो फ्रांस के सबसे युवा और पहले गे प्रधानमंत्री?

Arun Mishra
9 Jan 2024 2:37 PM GMT
Gabriel Attal : जानिए- कौन हैं 34 साल के गेब्रियल अटल, जो फ्रांस के सबसे युवा और पहले गे प्रधानमंत्री?
x
34 वर्षीय शिक्षा मंत्री गेब्रियल अटल को फ्रांस का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया..!!

फ्रांस को नया राष्ट्रपति मिल गया है। गेब्रियल अटल (Gabriel Attal) फ्रांस के नए प्रधानमंत्री होंगें। गेब्रियल अटल फ्रांस के सबसे युवा पीएम होंगे अभी उनकी उम्र 34 साल की है। गेब्रियल अटल खुले तौर पर समलैंगिक होने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने यूरोपीय संसद चुनावों से पहले अपने दूसरे कार्यकाल में नई जान फूंकने के लिए मंगलवार को 34 वर्षीय शिक्षा मंत्री गेब्रियल अटल (Gabriel Attal) को अपना नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया। अटल फ्रांस के सबसे युवा प्रधानमंत्री होंगे और खुले तौर पर समलैंगिक होने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। यह बदलाव मैक्रॉन की पिछले साल के अलोकप्रिय पेंशन और आव्रजन सुधारों से आगे बढ़ने और जून में यूरोपीय संघ के मतदान में अपनी मध्यमार्गी पार्टी की संभावनाओं में सुधार करने की इच्छा का संकेत देता है।

मैक्रों सरकार में सरकार के प्रवक्ता एवं शिक्षा मंत्री के रूप में अट्टाल बहुत तेजी से आगे बढ़े हैं। वह बोर्न की जगह लेंगे। इमिग्रेशन लॉ को लेकर हुए विवाद के बाद बोर्न ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यह कानून विदेशियों को बाहर भेजने के लिए सरकार को ज्यादा अधिकार देता है। आव्रजन कानून पर धुर दक्षिणपंथी पार्टियां सरकार पर लगातार दबाव बना रही हैं। समझा जाता है कि कुछ दिनों फ्रांस की सरकार में नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, कुछ बड़े मंत्री अपने पदों पर बने रह सकते हैं।


Next Story