जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा : उधमपुर में बारात की बस खाई में गिरी, 3 की मौत, 10 घायल

Arun Mishra
7 July 2022 2:24 PM GMT
जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा : उधमपुर में बारात की बस खाई में गिरी, 3 की मौत, 10 घायल
x
ताया जा रहा है मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। घटना पर राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह शोक व्यक्त किया है।

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा हुआ है. उधमपुर जिले में बारात की बस खाई में गिर गयी है जिसमें 3 की मौत हुई है और 10 घायल बताये जा रहे हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, उधमपुर जिले में एक बेकाबू बस खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। घटना पर राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह शोक व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, जम्मू कश्मीर के रामनगर के गुंडिया गांव से एक शादी समारोह के लिए बाराती बस से जा रहे थे। इस बीच रास्ते में बस खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी, जो हादसे का कारण बनी।

इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि, 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार, मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। उधर, केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Next Story