Archived

पाकिस्तान ने पुंछ व राजौरी में नियंत्रण रेखा पर की भारी गोलाबारी, एक जवान घायल

Vikas Kumar
30 March 2018 12:45 PM IST
पाकिस्तान ने पुंछ व राजौरी में नियंत्रण रेखा पर की भारी गोलाबारी, एक जवान घायल
x
पाकिस्तान की नापाक हरकत नहीं थम रही, पाकिस्तानी सैनिकों ने फिर जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गुरुवार रात में फायरिंग की है।

जम्मू कश्मीर : पाकिस्तान की नापाक हरकत नहीं थम रही, पाकिस्तानी सैनिकों ने फिर जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गुरुवार रात में फायरिंग की है। इस दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने मोटार भी दागे है।

जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने भी मजबूती से और प्रभावी तरीके से जवाबी कार्रवाई की है। इस दौरान फायरिंग में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सीमा पार से घुसपैठ करवाकर भेजे चार आतंकियों के सुंदरबनी मुठभेड़ में मारे जाने से हताश पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को पुंछ व राजौरी में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलाबारी की। भारतीय सेना की ओर से भी पाक को करारा जवाब दिया जा रहा है। देर रात तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी रही थी।

अधिकारी ने बताया कि इलाकों से आखिरी रिपोर्ट मिलने तक दोनों ओर से फायरिंग रूक- रूक कर जारी थी। गोलाबारी में लाम सेक्टर में अग्रिम चौकी पर तैनात नायक टीएस रमन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Next Story