जम्मू कश्मीर

यात्रा रद्द,बाबा बर्फानी के ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे भक्त

सुजीत गुप्ता
22 Jun 2021 10:05 AM GMT
यात्रा रद्द,बाबा बर्फानी के ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे भक्त
x
भक्त बाबा अमरनाथ बर्फानी के ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने भक्तों की सुविधा के लिए मोबाइल आधारित एप्लिकेशन यानि ऐप की भी जानकारी दी है।

हिमालय के ऊंचाई वाले हिस्से में 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित भगवान शिव के गुफा मंदिर के लिए 56-दिवसीय इस साल भी अमरनाथ यात्रा रद्द हो गई है। बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए हर साल होने वाली यात्रा को कोरोना महामारी के चलते रद्द किया गया है। हालांकि, श्रद्धालु 28 जून से ऑनलाइन दर्शन कर पाएंगे. श्री अमरनाथ छड़ी मुबारक 22 अगस्त को गुफा में ले जाया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के ट्विटर अकाउंट से इस बारे में जानकारी दी गई है। गवर्नर ने ट्वीट किया, 'कोरोना संकट के चलते श्री अमरनाथजी की यात्रा रद्द कर दी गई है। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सदस्यों से चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है। इस बार यात्रा सिर्फ प्रतीकात्मक ही रहेगी।

हालांकि अमरनाथ गुफा पर सभी धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा, जिनकी परंपरा रही है।' गवर्नर ने कहा कि लोगों की जानें बचाना अहम है। इसलिए लोगों के व्यापक हित में एक बार फिर से यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

भक्त बाबा अमरनाथ बर्फानी के ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने भक्तों की सुविधा के लिए मोबाइल आधारित एप्लिकेशन यानि ऐप की भी जानकारी दी है। साथ ही भक्तों के लिए वर्चुअली दर्शन और पूजा की भी बोर्ड की तरफ से व्यवस्था की गई है।

बाबा बर्फानी के दर्शन और पूजा के लिए भक्तों के लिए वर्चुअली (http://www.shriamarnathjishrine.com/AartiLive.html) व्यवस्था की है। वहीं गूगल प्ले स्टोर से श्राइन बोर्ड के मोबाइल आधारित एप्लिकेशन के माध्यम से ऐप डाउनलोड करके भी बाबा के दर्शन और पूजा की जा सकती है।


Next Story